कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार को वायनाड लोकसभा सीट जीतने के बाद लोकसभा में सांसद के रूप में शपथ लीं। इसी के साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की आज से संसदीय पारी शुरू हो गई।
संसद भवन पहुंचने पर प्रियंका गांधी ने कहा कि वह बेहद खुश हैं। प्रियंका के साथ मां सोनिया गांधी और भाई राहुल गांधी भी संसद भवन पहुचें थे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उनका नाम पुकारा जिसके बाद वह हाथ में संविधान का किताब लेकर पहुंची और शपथ लीं।
कांग्रेस नेता रवींद्र वसंतराव चव्हाण भी नांदेड़ लोकसभा सीट पर उपचुनाव में 5,86,788 वोटों के साथ जीतने के बाद लोकसभा में सांसद के रूप में शपथ लीं। प्रियंका ने वायनाड सीट पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के सत्यन मोकेरी को 4,10,931 वोटों के अंतर से हराया। कांग्रेस पार्टी के गढ़ वायनाड में प्रियंका गांधी, भाजपा की नव्या हरिदास और सीपीआई के सत्यन मोकेरी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला था।