कलानन्ही तूलिकाराज्यलोकल न्यूज़शिक्षा

चित्रकला प्रतियोगिता,पोस्टर , निबंध प्रतियोगिता सह गार्जियन-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन

सरकारी स्कूलों अद्भुत काम करता है यह स्कूल

आज स्थानीय प्रोजेक्ट बालिका+2 विद्यालय चरपोखरी के कला प्रेक्षागृह में चित्रकला प्रतियोगिता पोस्टर प्रतियोगिता निबंध प्रतियोगिता सह गार्जियन शिक्षक संगोष्ठी आयोजित किया गया। विषय दिया गया था प्रगतिशील बिहार छात्राओं ने अपने मौलिक रचना में बढ़ते बिहार को बड़ा ही कलात्मक शैली में चित्रित किया गया।

Oplus_0

इस अवसर पर उपस्थित गार्जियन को संबोधित करते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक अजय राय ने कहा छात्राओं में ढेरों सृजनात्मक प्रतिभा है।जरूरत है समय समय पर प्रतियोगिता के माध्यम से सामने लाने की।

Oplus_0

चित्रों का मूल्यांकन समाजिक विज्ञान शिक्षिका प्रतिमा कुमारी, शिक्षिका पिंकी कुमारी और रिंकल कुमारी ने मिलकर किया

Oplus_0

वहीं निबंध प्रतियोगिता का मूल्यांकन प्रमोद कुमार, सुनित त्रिपाठी, सुकेश कुमार ने किया। अपने आप में यह आयोजन काफी कलात्मक व गार्जियन को आकर्षित करने जैसा रहा। कार्यक्रम तिन हिस्सों में बांटा गया था।

Oplus_0

चित्रों का अवलोकन करते हुए वरिष्ठ शिक्षिका अर्चना कुमारी, प्रिती कुमारी,रवि नंदनी, अंशिका कुमारी, कुमारी इन्दु बोली। चित्रों में छात्राओं ने बिहार को भिन्न विषयों में बड़ी बारीकी से चित्रित किया है

Oplus_0

वहीं मुहम्मद परवेज आलम, सिकंदर कुमार, प्रमोद कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि निबंध व चित्रकला ने सबको अपने तरफ खिंचा है। चित्रों की अपनी भाषा होती है जिसे रंगों रेखाओं के द्वारा छात्राओं ने जीवन गढ़ा है। चित्र प्रतियोगिता सिनियर में प्रथम स्थान रागिनी कुमारी, द्वितीय सुरभि, तृतीय गुड़िया कुमारी जुनियर में प्रथम स्थान रोशनी कुमारी, द्वितीय मुस्कान कुमारी, तृतीय स्थान सोनम कुमारी ने हासिल किया। वहीं निबंध प्रतियोगिता में क्रमशः काजल कुमारी, नंदनी कुमारी, सुरभि कुमारी, खुशी कुमारी, ज्योति कुमारी, शिवानी राय ने हासिल किया। पिछले दिनों मशाल खेल प्रतियोगिता आयोजित किया गया था जिसका पुरस्कार वितरण भी आज किया गया।

Oplus_0

कलाकृतियां सापाट रंगों में बिहार के प्रगतिशीलता का रचनात्मक झलक के साथ खुद को जोड़ रही थी। आयोजन के क्रम में विज्ञान शिक्षिका प्रीति कुमारी, अंशिका कुमारी ने कहा कि स्कूलों में विज्ञान प्रोजेक्ट व प्रदर्शनी होना चाहिए।कार्यक्रम का विधिवत संचालन वरिष्ठ चित्रकार रौशन राय ने किया

Oplus_0

संचालन क्रम में बोला कि कला संस्कृति पर छात्राओं का समझ मजबूत होना चाहिए शिक्षा का हिस्सा है यह। अंत में धन्यवाद ज्ञापन मुहम्मद परवेज आलम ने किया। इस अवसर पर उपस्थित चर्चिल टैगोर,मिना देवी, धर्मशिला देवी, जयगोपाल,सुभांशू शर्मा ,निरज कुमार ,सुनित त्रिपाठी, प्रतिमा कुमारी, रिंकल कुमारी,प्रिति कुमारी, इन्दु यादव आदि।

Aaina News

Aaina News a digital form of Aaina Nanhi Tulika ...RNI registrd BIHHIN/2010/34319

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!