कलाबिहारशिक्षा

प्रिंसिपल विजय सिन्हा के विदाई समारोह में भीगी सबकी आँखें,विद्यार्थी से स्टॉफ तक के भर गए गले

रिटायर्मेंट के बाद आयोजित हुआ विदाई समारोह

स्थानीय प्रोजेक्ट बालिका+2 विद्यालय चरपोखरी के प्रेक्षागृह में,प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय कुमार सिन्हा के लिए विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। श्री विजय कुमार सिन्हा अंग्रेजी शिक्षक के रूप में 17/10/2013 को सेवा प्रारंभ किया था।

स्वभाव से सौम्य सरल और मौलिक विचार रखने वाले श्री सिन्हा इमानदारी से संकल्प के साथ काम करना शुरू किए थे। इस अवसर पर सांस्कृतिक गीत संगीत का भी माहौल रहा। श्री सिन्हा शैक्षणिक कुशलता और प्रखर समझ के साथ बच्चों के बीच लंबा समय दिया है। चरपोखरी प्रखंड के शिक्षा से जुड़े तकरीबन सभी लोग उपस्थित थे। अपने संबोधन में विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि हमारे लिए बच्चों के बीच उन्हें शिक्षा देना व काबिल बनाना ही एक मात्र लक्ष्य था और सैवा निवृत्ति के बाद भी रहेगा। इस अवसर पर संबोधित करते हुए लाखा विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री बाल गंगाधर तिलक ने कहा कि बड़े भाई के रूप में श्री सिन्हा हमेशा हमसभी को मार्गदर्शन करते रहे हैं। इस अवसर पर आनंद पाण्डेय ने कहा कि शिक्षक का हर गुंड़ श्री सिन्हा में मौजूद हैं। आपने शिक्षक के रूप में जीवन गढ़ा है जो हमसभी के लिए प्रेरणा है। कार्यक्रम में खुशी और गम के बीच वैचारिक सहमति बन पड़ा था।

आयोजन के बीच श्री सिन्हा के शैक्षणिक जीवन पर चित्रकार रौशन राय द्वारा लिखा सफरनामा का पाठ किया गया। सफरनामा में एक संकल्प और बौद्धिक विचार के साथ इन्होंने विकट समय में अंग्रेजी को लेकर गंभीरता से वर्ग कक्ष में खुद को तपाते रहा है जैसे शब्दों का सम्मिलित रूप पढ़ा गया। आयोजन का विधिवत संचालन विज्ञान शिक्षिका प्रीति कुमारी ने किया। अपने संबोधन में सुश्री प्रीति कुमारी ने कहा कि सर का साथ हमसभी को बहुत कम दिनों का रहा। फिर भी श्री सिन्हा ने अपने कुशल नेतृत्व का मजबूत विचार हमसभी से साझा करते रहे। विजय कुमार सिन्हा के सेवानिवृत्त के बाद वरिष्ठ समाजिक विज्ञान शिक्षक अजय राय को नेतृत्व सौंपा गया। अपने मौलिक संबोधन में अजय राय ने कहा कि प्रोजेक्ट बालिका परिवार को भरोसा दिला रहे हैं कि श्री सिन्हा का कुशल नेतृत्व के अनुभव से सिख लेते हुए हमलोग विद्यालय संचालित करते रहेंगे। बीच बीच में गीत संगीत से सजा आयोजन कभी गम तो कभी खुशी जैसा माहौल सृजित कर रहा था। श्री सिन्हा अपने समय काल में विद्यालय में हमेशा कलात्मक सृजनात्मक आयोजन करवाते रहे हैं।

इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने मिलकर अभिनंदन पत्र के साथ अंगवस्त्र से श्री सिन्हा को सम्मानित किया। माहौल काफी गम्भीर और गमगीन हो गया सभी के आंखों में आंसू आ गए। चरपोखरी प्रखंड के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक उपस्थित थे। संगीत शिक्षक प्रमोद कुमार ने स्वागत गीत विदाई गीत के साथ समूह गीतों से आयोजन को सांस्कृतिक माहौल जैसा बना दिया था। वरिष्ठ शिक्षक मनोज कुमार संस्कृत शिक्षक सुनित त्रिपाठी ने विचार व्यक्त करते हुए श्री सिन्हा को सम्मानित कर खुद फफक पड़े। शिक्षिका पिंकी कुमारी रिंकी कुमारी रिंकल कुमारी अर्पिता यादव ने अपने संबोधन में कहा कि विजय कुमार सिन्हा निश्चित रूप से एक परिपक्व हस्ताक्षर रहे हैं। अपने सेवा काल को रोचक बना दिया था हमसभी के लिए आदर्श के रूप में बने रहेंगे। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षा विदो में निर्मल कुमार जय गोपाल सिंह, सिकंदर कुमार, सुकेश कुमार, सुधांशु शर्मा, प्रमोद कुमार, चर्चिल टैगोर,मिना कुमारी, रौशन राय, निरज कुमार, मुहम्मद प्रवेज आलम, आदी लोग उपस्थित थे।

Aaina News

Aaina News a digital form of Aaina Nanhi Tulika ...RNI registrd BIHHIN/2010/34319

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!