कलाबिहारलोकल न्यूज़

चित्रकला -पोस्टर प्रतियोगिता में चरपोखरी की छात्राओं ने दिखाया जलवा

गांव की लड़कियों में खूब है टैलेंट

भोजपुर के चरपोखरी स्थित प्रोजेक्ट बालिका+2 विद्यालय के प्रांगण में, चित्रकला सह पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित किया गया। 35 इच्छुक छात्राओं ने इस आयोजन में हिस्सा लिया। विषय था, एकल उपयोग प्लास्टिक बंद, पार्यावरण, स्वास्थ्य से संबंधित। प्रतियोगिता दो हिस्सों में बटा हुआ था, माध्यमिक वर्ग और उच्च माध्यमिक वर्ग ।

इस प्रतियोगिता का मूल्यांकन शिक्षिका पिंकी कुमारी, रिंकी कुमारी और इन्दू यादव ने मिलकर किया। शिक्षिकाओं ने कहा कि चित्रों में सृजित खाका काफी आकर्षक व कलात्मक है। छात्राओं ने काफी सृजनात्मक चित्र गढ़ा है। प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय कुमार सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के आयोजन से विद्यालय में एक सकारात्मक माहौल बना रहता है। छात्राओं में कलात्मक समझ विकसित होती है, और छात्राएं खुद को कलागत समग्रता से जोड़ पाती हैं। वरिष्ठ शिक्षक अजय राय , सुनीत त्रिपाठी,सुकेश कुमार अपने संबोधन में छात्राओं के द्वारा सृजित चित्रों का अवलोकन करने के बाद कहा कि निश्चित ही इस तरह के प्रतियोगिता आयोजित होते रहना चाहिए। हमारे प्रोजेक्ट बालिका की छात्राएं काफी सृजनशील और कलात्मक समझ रखने वाली है। शिक्षक मनोज कुमार, सिकंदर कुमार,शुभांशु शर्मा व प्रमोद कुमार ने चित्रों का अवलोकन करते हुए कहा कि यह एक संग्रहणीय पल है।

छात्राएं सिर्फ चित्र ही सृजित नहीं की है, बल्कि चित्रों में जिवंतता के साथ संदेश और संदर्भ रच दिया है। नवम वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया है, रागिनी कुमारी, द्वितीय स्थान ज्योति कुमारी, तृतीय गुड़िया कुमारी। सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान शिवानी कुमारी, द्वितीय स्थान जासिका कुमारी तृतीय स्थान नंदनी कुमारी ने हासिल किया। सृजित चित्र में ज्यामितीय खाका के साथ छाया प्रकाश का अदभुत सम्मिश्रण था।

आयोजन को संचालित करते हुए चित्रकार रौशन राय ने कहा कि विद्यालय में निरंतर कलात्मक आयोजन से यह कलात्मक माहौल बना है इसे बरकरार रखना चाहिए। ढेरों ऐसे चित्र दिखा जो लोगों को बरबस अपने तरफ खींच रहा था। विषय और संदर्भ मानव हित के लिए समझ कर रखा गया था। अपने मौलिक रचनात्मकता को लेकर गंभीरता से इसे या यह आयोजन को सफल बनाने में सहयोगी रहे , सुकेश कुमार,संगीता, सिकंदर कुमार, नीरज कुमार, जयगोपाल सिंह,मनोज कुमार, रिंकी कुमारी, पिंकी कुमारी, इन्दु यादव, अजय राय, सुनीत त्रिपाठी,आदि।

Aaina News

Aaina News a digital form of Aaina Nanhi Tulika ...RNI registrd BIHHIN/2010/34319

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!