क्रिकेटखेलदुनियादेश

भारत के 180 रन के जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 1 विकेट पर 86 रन बनाया, नितीश राणा 42 रन बनाकर टीम इंडिया के टॉप स्कोरर रहे, स्टार्क ने लिया 6 विकेट

ऑस्ट्रेलिया ने बनाया 86/1

  स्टार्क की पेस के सामने कोई भी बल्लेबाज नहीं टिक पाया और एक – एक कर पवेलाइन लौट गए।
भारत ने पहले दिन चायकल तक 82 रन पर चार विकेट खो दिये थे। चायकाल के दौरान हल्की बारिश हुई, जिसकी वजह से मैच थोड़ा ज्यादा देर तक रुका रहा। चाय के बाद 87 पर भारत को पांचवां झटका लगा। टीम में वापसी करने वाले रोहित शर्मा तीन रन बनाकर आउट हुए। उन्हें स्कॉट बोलैंड ने एल्बीडब्ल्यू आउट किया।
भारत को 109 के स्कोर पर छठा झटका लगा। ऋषभ पंत को कमिंस ने लाबुशेन के हाथों कैच कराया। वह 35 गेंद में दो चौके की मदद से 21 रन बना सके। इसके बाद रविचंद्रन अश्विन और नीतीश रेड्डी ने मिलकर पारी को संभाला। लेकिन 141 के स्कोर पर अश्विन मिचेल स्टार्क की गेंद पर एलबीडबल्यू आउट हो गए। अश्विन ने 22 गेंद में 22 रन बनाए। इसके तुरंत बाद स्टार्क ने हर्षित राणा को क्लीन बोल्ड किया। हर्षित खाता नहीं खोल सके।
176 के स्कोर पर भारत को नौवां झटका लगा। कमिंस ने जसप्रीत बुमराह को स्लिप में ख्वाजा के हाथों कैच कराया। वह खाता भी नहीं खोल सके। वहीं आखिरी विकेट नीतीश रेड्डी के रूप में गिरा। उन्हें भी स्टार्क ने ट्रेवीस हेड के हाथों कैच आउट कराया। रेड्डी ने 54 गेंद पर 42 रनों की शानदार पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टार्क के अलावा स्कॉट बोलैंड और कप्तान पैट कमिंस ने दो – दो विकेट लिए।
इससे पहले मैच की पहली ही गेंद पर सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को स्टार्क ने एलबीडबल्यू आउट कर चलता किया। स्टार्क की गेंद लेग स्टंप पर टप्पा खाकर लेट स्विंग हुई और सीधा पैड पर जाकर लगी। स्टार्क ने जोरदार अपील की और अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया, हालांकि जायसवाल ने नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े राहुल से डीआरएस के लिए बात की। लेकिन राहुल ने उन्हें डीआरएस लेने से माना कर दिया और वे पवेलियन वापस लौट गए।
इसके बाद शुभमन गिल और केएल राहुल ने जिम्मेदारी संभाली। एक वक्त टीम इंडिया ने 69 रन पर सिर्फ एक विकेट गंवाया था। इसके बाद 12 रन बनाने में भारत ने तीन और विकेट गंवा दिए। 19वें ओवर में 69 के स्कोर पर भारत को दूसरा झटका लगा। केएल राहुल को मिचेल स्टार्क ने मैकस्वीनी के हाथों कैच कराया। शॉर्ट लेंथ की गेंद को राहुल ने गली में खेलने का प्रयास किया, लेकिन वह पूरी तरह से उसे कमिट नहीं कर सके और मैकस्वीनी ने बेहतरीन लो कैच लिया। राहुल 64 गेंद में 37 रन बना सके। उन्होंने शुभमन गिल के साथ 69 रन की साझेदारी की।
इसके बाद भारत को 77 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। विराट कोहली सात रन बनाकर पवेलियन चलते बने। उन्हें मिचेल स्टार्क ने स्टीव स्मिथ के हाथों कैच कराया। भारत को 81 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। शुभमन गिल भी पवेलियन चलते बने। उन्हें स्कॉट बोलैंड ने एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 31 रन बना सके।

एडिलेड डे नाइट टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त हो चुका है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम अपनी पहली पारी में महज 180 रन पर सिमट गई थी। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में एक विकेट पर 86 रन बना लिए हैं। फिलहाल मार्नश लाबुशेन 20 रन और नाथन मैकस्वीनी 38 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अब तक 62 रन की साझेदारी हो चुकी है। ऑस्ट्रेलियाई टीम अभी भी भारत से 94 रन पीछे है। ऑस्ट्रेलिया को एकमात्र झटका उस्मान ख्वाजा के रूप में लगा। उन्हें जसप्रीत बुमराह ने स्लिप में कप्तान रोहित शर्मा के हाथों कैच कराया। वह 13 रन बना सके। 

Aaina News

Aaina News a digital form of Aaina Nanhi Tulika ...RNI registrd BIHHIN/2010/34319

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!