
बिहार में चार सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान चल रहा है। इसमें एक सीट भोजपुर का तरारी विधानसभा क्षेत्र है। जहां मतदान के बीच बिहटा पंचायत के धर्मपुरा गांव की बूथ संख्या 223 से वोटिंग को लेकर दो पक्षों के बीच झड़प होने की ख़बर मिल रही है।जानकारी के अनुसार, एक पार्टी को वोट देने को लेकर यह विवाद हुआ है। इसमें एक युवक का सिर फट गया। वहीं, दूसरे पक्ष के लोगों को भी चोट आई है।
हालाँकि, भोजपुर एसपी ने बताया कि घटना बूथ पर की नहीं है। किसी मतदान स्थल पर मारपीट नहीं हुई है। गांव में विवाद हुआ था। वोटिंग में कोई समस्या नहीं है। सब कुछ सामान्य स्थिति में है।प्राप्त जानकारी के अनुसार एक विशेष पार्टी को वोट देने को लेकर विवाद हुआ है। फिलहाल इस घटना की जानकारी मिलते ही पीरो के SDPO कृष्ण कुमार सिंह समेत कई थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची।
पीरो के एसडीपीओ कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। हिंसक झड़प में घायल हुए शख्स को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। इस घटना के बाद गांव में काफी देर तक तनाव की स्थिति बनी रही, जिसको लेकर वोटिंग भी कुछ देर तक प्रभावित हुआ है।