क्राइमराज्यलोकल न्यूज़

आरा के मौलाबाग पूजा पंडाल के बाहर बदमाशों ने की फ़ायरिंग, 4 लोग घायल

चारो घायल खतरे से हैं बाहर

Oplus_131072

रविवार की अहले सुबह कुछ बाइक सवार बदमाश मौलाबाग दुर्गा पूजा पंडाल के बाहर अंधाधुंध फ़ायरिंग कर हथियार लहराते भाग निकले। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोली लगने से पूजा समिति के 3 सदस्य एवं एक अन्य युवक घायल हो गए। सभी घायल युवक मौलाबाग के निवासी है, जो पिछले कई दिनों से पूजा पंडाल के निर्माण कार्य व संचालन में लगे हुए थे। घायलों में टुनटुन यादव का पुत्र सुनील कुमार यादव (26 वर्ष), कलामुद्दीन अंसारी का पुत्र अरमान अंसारी (19 वर्ष), शिव कुमार का पुत्र रौशन कुमार और सिपाही कुमार(25 वर्ष) शामिल है।

Oplus_131072

जानकारी मिलते हीं नवादा थाना से पुलिस घटनास्थल पर पहुँची। थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी ने बताया, ‘स्थानीय लोगों से सूचना मिली थी कि मौलाबाग पंडाल पर फायरिंग हुई है। इस घटना में तीन से चार लोगों गोली लगी है। घटना स्थल से दो खोखा भी बरामद हुए हैं। घटना की पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। कुछ लड़कों का नाम सामने आया है। पुलिस गंभीरता से पूरे मामले की जांच कर रही है। जल्द ही सभी बदमाशों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।’ फ़िलहाल पुलिस स्थानीय लोगो एवं घायलों से पूछताछ कर गोली चलाने वालों की तलाश में लगी है।

Oplus_131072

 

घाय

Oplus_131072

लों का ईलाज़ बाबू बाज़ार स्थित निजी क्लिनिक में डॉ विकास की देखरेख में चल रहा है। डॉ विकास सिंह ने बताया, ‘रविवार की सुबह गोली लगने से जख्मी हुए चार लोग आए थे। जिनमें दो लोगों को पेट, एक को जाँघ और एक को पैर में गोली लगी है। बुलेट निकाल दिया गया है और अब सभी स्टेबल स्थिति में है।

Oplus_131072

रिपोर्ट – रूपेंद्र मिश्रा

Aaina News

Aaina News a digital form of Aaina Nanhi Tulika ...RNI registrd BIHHIN/2010/34319

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!